ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 3 करोड़ 10 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

On: January 31, 2026 3:45 PM
Follow Us:
एसटीएफ हेरोइन बरामद
---Advertisement---

एसटीएफ हेरोइन बरामद कार्रवाई के तहत किच्छा क्षेत्र में एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। किच्छा में नशा तस्करी करते हुए अभियुक्त सहनवाज से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरामद की । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। आदेश के क्रम में CO परवेज अली के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है। आरोपी ने बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी और इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।

सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी । माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसीलिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था।

STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी। अभियुक्त सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था ।

सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता है । जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हीरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।

एसटीएफ हेरोइन बरामद मामला नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान की दिशा में बड़ी सफलता है।

यहाँ भी पढ़े: हरिद्वार के पंजनहेड़ी गांव में फायरिंग से सनसनी, दो लोगों को लगी गोली, हालत नाजुक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment