ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पिथौरागढ़ के सरकारी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत

On: January 30, 2026 3:09 PM
Follow Us:
पिथौरागढ़ ई ऑफिस प्रणाली
---Advertisement---

पिथौरागढ़ ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत के साथ जिले के सभी सरकारी विभागों में प्रशासनिक कामकाज डिजिटल हो गया है।

पिथौरागढ़ जिले में प्रशासनिक कामकाज को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब विकास कार्यों से जुड़ी सभी फाइलें कागजों में नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यम से एक क्लिक में संबंधित अधिकारी तक अप्रूवल के लिए पहुंचेंगी। इससे फाइलों के अटकने और अनावश्यक देरी की समस्या खत्म होगी।

जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि ई-ऑफिस से कार्यों में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही इससे जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनेगी।

 ई-ऑफिस प्रणाली में हर फाइल का ऑनलाइन पंजीकरण होता है, जिसके बाद वह संबंधित अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों तक क्रमवार डिजिटल रूप से भेजी जाती है। फाइल पर हुई हर कार्रवाई सिस्टम में सुरक्षित रहती है, जिससे कभी भी उसकी जानकारी देखी जा सकती है।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि  इस व्यवस्था में आम नागरिक भी अपनी फाइल की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे और यह जान पाएंगे कि फाइल किस स्तर पर लंबित है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार वर्तमान में डिजिटल उत्तराखंड पर जोर दे रही है। इसका मकसद आम जनता को एक क्लिक के जरिए विभागों की जानकारी और योजनाओं का लाभ आसानी से देना है।

उत्तराखंड में ई-गवर्नेंस की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं, जैसे ई-डिस्ट्रिक्ट, ई-हेल्थ, टेली मेडिसन, ई-एजुकेशन, ई-बैंकिंग और ई-नाम। इन योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बैंकिंग और किसानों को फसल बेचने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब कैबिनेट बैठकें भी ई-कैबिनेट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं।

ई-ऑफिस के पूर्ण कार्यान्वयन से पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और डेटा की सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे अगले साल पहली जनवरी तक ई-ऑफिस प्रणाली को अपनाएं।

यहाँ भी पढ़े: 1 फरवरी से BLO आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की  शुरुआत, युवा और महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष फोकस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment