ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तराखंड: अंकिता केस – कल यथावत रहेगा विभिन्न संगठनों का प्रदेश बंद, दून उद्योग व्यापार मंडल ने खुद को बंद से अलग रखने का किया ऐलान

On: January 10, 2026 2:25 PM
Follow Us:
अंकिता केस
---Advertisement---

सीबीआई जांच की संस्तुति के बावजूद संगठनों का ऐलान, व्यापारियों ने बंद को बताया राजनीति से प्रेरित

भले ही मुख्यमंत्री ने अंकिता केस में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी हो बावजूद इसके  विभिन्न संगठनों ने 11 जनवरी का बंद यथावत रखने का ऐलान किया है। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक मोहित डिमरी ने बताया कि राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के साथ हुई एक अहम  बैठक के बाद यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कल 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद यथावत रहेगा।

सभी संगठनों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जाँच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

उत्तराखंड बंद से जुड़ी खबरें: उत्तराखंड: मनरेगा के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताई रणनीति

हालांकि सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद दून उद्योग व्यापार मण्डल ने खुद को अब बंद से अलग रखने का ऐलान किया है। 

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: अंकिता भंडारी मामले में हर जांच को तैयार सरकार- सीएम धामी

अंकिता केस
Image source: google

अंकिता केस को लेकर प्रदेश बंद पर संगठनों का रुख

एक महत्वपूर्ण बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते उत्तराखंड बंद का जो राजनैतिक दलों ने आह्वान किया है उसपर पीड़ित पक्ष की माँग  को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री द्वारा संस्तुति दी जा चुकी है और विधिक कार्रवाई भी हो चुकी है।  इतने के बाद भी एक औचित्यहीन और राजनीति से प्रेरित बन्द का आह्वान व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य  मात्र है ।सभी व्यापारियों द्वारा उसका एक स्वर में विरोध किया गया है।

किसी संगठन ने अपना पक्ष रखते हुए ना तो दून उद्योग व्यापार मण्डल से संपर्क किया है ना ही कोई समर्थन माँगा है  बस एक तानाशाही घोषणा करके व्यापारियों को डराया जा रहा । यदि किसी व्यापारी के साथ कोई छेड़खानी की गई तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

दून उद्योग व्यापार मण्डल, देहरादून के अध्यक्ष विपिन नागलिया जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी रूप से बंद का जो यह आह्वान हुआ है इसके झांसे में ना आएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment