ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

On: February 16, 2026 2:38 PM
Follow Us:
उत्तराखंड कोर्ट बम धमकी
---Advertisement---

उत्तराखंड कोर्ट बम धमकी से शुक्रवार को राज्य के न्यायिक परिसरों में हड़कंप मच गया।

नैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी कोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी जिला जल को ई-मेल पर प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत परिसरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि धमकी मिलने के बाद नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि धमकी मिलने के बाद नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

वहीं उत्तरकाशी में भी आज  सुबह जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन तत्काल न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर तलाशी अभियान चला रहा है। साथ में देहरादून से बम निरोधक दस्ता भी मंगा लिया गया है।

मेल से जानकारी मिली है कि परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है। जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी ,जिला जज ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय को दी। वहीं पुलिस प्रशासन ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है। सीओ जनक सिंह पंवार ने बताया कि एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया है और देहरादून से बम निरोधक दस्ता बुलाया जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: दून में पुलिस को चुनौती देते बदमाश, मॉल के जिम से बाहर निकलते वक्त युवक की हत्या से हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment