उत्तराखंड बजट सत्र भराड़ीसैंण 2026
उत्तराखंड सरकार ने बजट सत्र को लेकर आज तिथि तय कर दी है। नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा ।
विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं।प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है। सत्र होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। सरकार की तरफ से प्रश्नों के जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।
विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बजट पूर्व संवाद के जरिए जनता और विभिन्न वर्ग के लोगों से राय ले रहे हैं ताकि सबके सुझावों के अनुरूप बजट तैयार किया जा सके। मुख्यमंत्री की माने तो सबके सुझावों को देखते हुए ही बजट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बनबसा के बाद अब पौड़ी में बजट संवाद आयोजित किया जाएगा।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड CBSE बोर्ड परीक्षा का आगाज़, 41 हजार छात्रों की परीक्षा,’डिजिटल’ तरीके से होगी पेपर की जांच








