ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी तेज़,13 से 15 फरवरी तक आयोजन

On: February 9, 2026 2:00 PM
Follow Us:
त्रयोदश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा
---Advertisement---

त्रयोदश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऋषिकेश के समीप मणिकूट पर्वत पर तैयारियां तेज हो गई हैं

ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर दूर मणिकूट पर्वत पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

13 से 15 फरवरी तक भव्य धार्मिक आयोजन होगा जिसमें शिवभक्तों के लिए विशेष अनुष्ठान और दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

इस स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का फल प्राप्त होगा और यह शिव-शक्ति के मिलन का स्थल है।

त्रयोदश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा
महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा विधिवत वैदिक विधि से संपन्न होगी।

चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने स्थल का निरीक्षण कर पेयजल, विश्राम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

नवनिर्मित ज्योतिर्लिंग को “गुजरेश्वर महादेव” के नाम से नई पहचान दी जाएगी।13 फरवरी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योतिर्लिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी।देशभर से हजारों श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और आश्रम की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।

मणिकूट पर्वत पर होने जा रहा यह आयोजन धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा का बड़ा संगम माना जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: मुख्य सचिव ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment