ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक: ‘कांग्रेस कुटुंब’ अभियान का होगा आगाज, निकाय चुनावों पर खास फोकस

On: September 26, 2025 1:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

निकाय चुनाव और वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर विशेष अभियान की तैयारी

बैठक में निकाय चुनावों में वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियों पर चिंता जताई गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई।

कांग्रेस कुटुंब’ अभियान का होगा शुभारंभ

प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा की कि 4 मार्च से ‘कांग्रेस कुटुंब’ अभियान की शुरुआत होगी, जिसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस अभियान को लेकर सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक होगी।

4 मार्च को कांग्रेस की बड़ी प्रेस वार्ता

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता 4 मार्च को दोपहर 2 बजे एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें प्रदेश में कांग्रेस के आगामी अभियानों और रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment