देहरादून न्यूज़ – MDANO NEWS

विकासनगर के हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बस, 3 लोगों की मौत
विकासनगर बस हादसा उस समय हुआ जब हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विकासनगर के कालसी तहसील क्षेत्रांतर्गत हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब हिमाचल रोडवेज की बस चौपाल से पांवटा साहिब की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 10 बजे यह बस हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर बसे क्वानू गांव से कुछ ही दूर पहुंची थी, कि तभी बस ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देरी किए खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में ड्राइवर , कंडक्टर और यात्रियों सहित 36 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक नेरवा क्षेत्र के रहने वाले थे। जबकि, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी नजदीकी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसी भी गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों में भर्ती कराया जाएगा।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड के लिए केन्द्रीय बजट रहा खास, रेलवे बजट में बढ़ी रिकॉर्ड हिस्सेदारी

डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी ने जाचीं देहरादून शहर में सड़कों की व्यवस्था, रोड़ कटिंग शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
देहरादून रोड कटिंग कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों की स्थिति की जांच करते हुए नियम उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए।

देहरादून जिला प्रशासन ने आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में किए जा रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में शहर की सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों का उल्लंघन सामने आया। अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 के.वी. आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 के.वी. माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने (कुल लंबाई 1996 मीटर, 5 रोड क्रॉसिंग सहित) के लिए रोड कटिंग की अनुमति का अनुरोध पर परियोजना समन्वय समिति, जनपद देहरादून ने 19.12.2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अधीक्षण अभियंता, नवम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून / सदस्य सचिव, परियोजना समन्वय समिति द्वारा पत्र  01.01.2026 के माध्यम से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन  16.01.2026 से 15.02.2026 तक, रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक रोड कटिंग की सशर्त अनुमति दी गई थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम द्वारा आईएसबीटी क्रॉसिंग एवं सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र में रोड कटिंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्यूआरटी टीम द्वारा पाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए रोड कटिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस को भारी असुविधा, यातायात बाधा एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक संबंधित स्थलों पर रोड कटिंग कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है तथा अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड को निर्देशित किया गया है कि समस्त प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर यथास्थिति में रिस्टोरेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों का अनुपालन न किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून रोड कटिंग कार्रवाई से आम नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता मिली है। देहरादून रोड कटिंग कार्रवाई में नियम उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर सख्त कदम उठाए गए हैं।

यहाँ भी पढ़े: मुख्य सचिव ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर दिया विशेष जोर

नंदा सुनंदा से सँवर रहा भविष्य
नंदा सुनंदा योजना के माध्यम से देहरादून जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है । आज 26 बालिकाओं को लगभग 6 लाख की आर्थिक सहायता की राशि वितरित की गई.. अब तक इस परियोजना के तहत 120 बालिकाओं की शिक्षा के लिए  सहायता दी जा चुकी है…ताकि उनकी रुकी हुई पढ़ाई दोबारा शुरू हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें…

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट के तहत हर उस बालिका को मदद देने का प्रयास कर रहे हैं, जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं हैं ।

नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट में बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम है… जो पात्र बेटियों को चिन्हित उन्हें योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर हैं ।

वहीं नंदा सुनंदा योजना की राशि पाने पर पात्र बच्चों ने जिलाधिकारी की तारीफ की और कहा की उनको मिली इस राशि से वह अपनी पढ़ाई को सुचारू रख पाएंगे ।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के योगदान एवं सहायता से प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ को वृद्ध स्तर पर पंहुचाने में सफलता मिल रही है। उनकी ही प्ररेणा से असहाय जरूरतमंद, संकटग्रस्त परिवारों की देवी स्वरूप नंदा-सुनंदा बालिकाओं की शिक्षा को निर्बाध रखने में जिला प्रशासन की टीम धरातल पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि  प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा मानव मूल्य का प्रतिबिंम्ब है, जहां संकटग्रस्त परिवारों की बच्चियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर सशक्त बनाने का प्रयास है। सरकार ने हमे सक्षम बनाया है कि हम संकटग्रस्त परिवारों तक पंहुचकर उन जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा को पुनर्जीवित करने में योगदान दे पा रहे हैं। उन्होंने बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, आंगनबाड़ी एवं अन्य सम्बन्धित विभगों के सभी फिल्ड स्टॉप के कार्यों की सहराना कि जिनके कार्यों के कारण आज पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

नंदा सुनंदा योजना बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

बेटियों को सशक्त बनाने का नंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है। उन्होंने बेटियों की हौसला अबजाई करते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा, उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण बाधित हो रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है। उन्होंने बेटियों में लक्ष्य प्राप्त करने की ललक जगाई। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बेटियों की पढाई न छुड़वाएं, शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है दुनिया का कोई भी हथियार शिक्षा से बड़ा नही है। उन्होंने बालिकाओं से कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने को प्रेरित किया।

यहाँ भी पढ़े: पिथौरागढ़ के सरकारी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत