ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरिद्वार में आयोजित स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का विधिवत समापन,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियों ने की शिरकत

On: February 6, 2026 2:27 PM
Follow Us:
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना
---Advertisement---

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना कार्यक्रम का हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर परिसर में विधिवत समापन हुआ।

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का आज विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना कार्यक्रम सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना का प्रेरक उदाहरण है।

समारोह के समापन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरि महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेतृत्व उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र चेतना, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगा तट पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने मां गंगा को नमन करते हुए ऋषि-मुनियों की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनकी साधना, विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा को पुनः जागृत करने का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कार जुड़ जाएं तो राष्ट्र को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लेने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। भारत माता मंदिर की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक गौरव को मूर्त रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है तथा उत्तराखंड विकास और विरासत के संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा है।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज समाधि स्थापना कार्यक्रम में संत समाज और राष्ट्रीय नेतृत्व की एकजुटता देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक थे। करुणा, मैत्री और राष्ट्रभक्ति उनके जीवन के मूल मूल्य थे। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह मंदिर जाति, क्षेत्र और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधता है।

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में हुए शामिल, ब्रह्मगिरी महाराज को बताया सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना का प्रतीक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Middle East Crisis News In Hindi: मध्य पूर्व में युद्ध के गहराते बादलों और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में आपूर्ति बाधित होने के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने "इमरजेंसी मोड" ऑन कर दिया है

Middle East Crisis News: मिडल ईस्ट संकट, भारत सरकार ने लागू की इमरजेंसी, रिफाइनरियों को रसोई गैस (LPG) उत्पादन बढ़ाने का आदेश

श्री झंडा महोत्सव देहरादून

देहरादून: 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, 8 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव

टिहरी लेक फेस्टिवल का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम बोले – टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराते हुए

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी होगा रजिस्ट्रेशन

Pushkar Singh Dhami Visit West Bengal News In Hindi: कोलकाता/देहरादून: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है।

Pushkar Singh Dhami News: पश्चिम बंगाल के रण में सीएम धामी: ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए तुष्टिकरण और घुसपैठ पर बोला करारा हमला

Uttarakhand weather update 2026: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है।

Uttarakhand weather News: उत्तराखंड मौसम अपडेट, मार्च में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पर जल्द मिलेगी राहत

Leave a Comment