सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला उत्तराखंड में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। इस प्रकरण में अब IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन किया गया है।
सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच में अहम खुलासों की उम्मीद
उधमसिंहनगर के काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में IG STF की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय SIT का गठन किया है। मामले की गहन विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।
SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत और उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को शामिल किया गया है।
निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण किया गया है।
सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: वीडियो और ईमेल बने जांच का आधार
टीम को मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह ने 4 करोड़ की ठगी और पुलिस से परेशान होकर काठगोदाम, हल्द्वानी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। परिजनों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलरों ने सुखवंत सिंह से साढ़े तीन करोड़ में भूमि का सौदा कर 50 लाख मूल्य की दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी।
इस मामले में मृतक के भाई परविंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 26 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।
मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया जिसमें वो कह रहा है कि मैं मर चुका हूं। वीडियो के जरिए सुखवंत सिंह ने उधम सिंह नगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: काशीपुर किसान आत्महत्या मामला- किसान परिवार को इंसान दिलाने के लिए सदन से सड़क तक उतरेगी कांग्रेस – आर्य








