ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation

On: January 17, 2026 4:04 PM
Follow Us:
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग उत्तराखण्ड
---Advertisement---

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग उत्तराखण्ड के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया।

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग उत्तराखण्ड और राज्य का स्टार्टअप इकोसिस्टम

इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

image 37
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग उत्तराखण्ड के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आई है। Image source-www.startupindia.gov.in

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग 5.0: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की आधिकारिक सूची

क्रम संख्याराज्य / केंद्रशासित प्रदेशश्रेणी (Category)रैंकिंग स्तर
1गुजरातA1Best Performer
2अरुणाचल प्रदेशBBest Performer
3गोवाBBest Performer
4कर्नाटकA1Top Performer
5पंजाबA2Top Performer
6तमिलनाडुA1Top Performer
7उत्तर प्रदेशA1Top Performer
8हिमाचल प्रदेशBTop Performer
9राजस्थानA1Leader
10केरलA2Leader
11मध्य प्रदेशA1Leader
🟧 12🟧 उत्तराखण्ड🟧 A2🟧 Leader
13तेलंगानाA2Leader
14महाराष्ट्रA1Leader
15आंध्र प्रदेशA2Leader
16हरियाणाA2Leader
17मणिपुरBLeader
18नागालैंडBLeader
19मेघालयBLeader
20असमA2Aspiring Leader
21ओडिशाA2Aspiring Leader
22बिहारA1Aspiring Leader
23जम्मू और कश्मीरA2Aspiring Leader
24सिक्किमBAspiring Leader
25त्रिपुराBAspiring Leader
26मिजोरमBAspiring Leader
27अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहBAspiring Leader
28छत्तीसगढ़A2Emerging Ecosystem
29दिल्ली (NCT)A2Emerging Ecosystem
30पुडुचेरीBEmerging Ecosystem
31चंडीगढ़BEmerging Ecosystem
32दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीवBEmerging Ecosystem
33लक्षद्वीपBEmerging Ecosystem
34लद्दाखBEmerging Ecosystem

स्टार्टअप इंडिया से संबंधित जानकारी भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी की जाती है। https://www.startupindia.gov.in/srf/portal/edition_5th_2026.html

यहाँ भी पढ़े: आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर  कार्यशाला, सीएम ने किया वर्चुअली संबोधित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment