ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, अरुणाचल में हुए थे शहीद

On: January 20, 2026 2:04 PM
Follow Us:
शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह
---Advertisement---

शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह को आज उनके पैतृक क्षेत्र में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल हवलदार रविन्द्र सिंह  को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात  रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा। गांव पहुंचते ही भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जिसके बाद शहीद जवान का अंतिम संस्कार रुद्रप्रयाग स्थित अलकनंदा-मंदाकिनी संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। इस दौरान क्षेत्र वासियों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और केदारनाथ विधायक ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में शामिल हुई केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, रविंद्र के परिवारजनों को जानती हूं और उनके पिता भी गांव की सेवा में लगे रहते हैं।

15 गढ़वाल रायफल्स में थी तैनाती

जानकारी के अनुसार 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात 36 वर्षीय हवलदार रविन्द्र सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह राणा वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के अलोंग में तैनात थे। 18 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान उन्होंने भारत माता की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की।  शहीद अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।  शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव सहित पूरे प्रदेश में मातम पसरा है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की योजनाओं की समीक्षा, अच्छा काम कर रहे विभागों को और फंड्स उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pushkar Singh Dhami Visit West Bengal News In Hindi: कोलकाता/देहरादून: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है।

Pushkar Singh Dhami News: पश्चिम बंगाल के रण में सीएम धामी: ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए तुष्टिकरण और घुसपैठ पर बोला करारा हमला

Uttarakhand weather update 2026: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है।

Uttarakhand weather News: उत्तराखंड मौसम अपडेट, मार्च में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पर जल्द मिलेगी राहत

लोकभवन होली मिलन समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री

होली के रंग में सराबोर हुआ उत्तराखंड, लोकभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में राज्यपाल और सीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर होली में श्रद्धालु

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में अनूठी होली, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

Uttarakhand CNG Truck Accident News In Hindi: रुड़की, उत्तराखंड: धर्मनगरी के द्वार रुड़की में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया

Uttarakhand CNG Truck Accident रुड़की में CNG से भरे दो ट्रकों की भीषण टक्कर,गैस रिसाव से बना विस्फोट का खतरा

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

Leave a Comment