ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्य सचिव ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर दिया विशेष जोर

On: February 2, 2026 1:18 PM
Follow Us:
राजस्व विभाग समीक्षा बैठक
---Advertisement---

राजस्व विभाग समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारण की बात कही।

मुख्य सचिव ने सभी ज़िलाधिकारियों को धारा 34 और 143 के वादों के निस्तारण के लिए अभियान चलाये जाने पर जोर दिया।

 उन्होंने ज़िलाधिकारी नैनीताल की तर्ज पर निर्विवाद मामलों को कैम्प आयोजित कर त्वरित निस्तारण को प्रत्येक जनपद में लागू किए जाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने 143 के मामलों को भी 6 माह या इससे अधिक समय तक लंबित रखे जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 143 के वादों को निस्तारण के लिए 45 दिन का समय निर्धारित किया जाए।

मुख्य सचिव ने मंडल स्तर पर मंडलायुक्त एवं जनपद स्तर पर जिलाधिकारियों द्वारा अपने न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में सबसे पुराने 5 मामलों को चिन्हित कर उनके निस्तारण पर कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह इसकी बैठक आयोजित की जाए, और प्रत्येक माह पुराने मामले निस्तारित करते हुए उनकी जगह सबसे पुराने अन्य मामलों को शामिल किया जाए।

मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित कुल 1760 मामलों का 10 प्रतिशत मामले मार्च 2026 तक निस्तारण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र के साथ ही वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी प्रतिबिंबित होना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने जन जन की सरकार कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रों में भी शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम अच्छा कर रहा है। इसे शहरी क्षेत्रों में तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए कैम्प आयोजित किए जाने हेतु योजना तैयार कर ली जाए, साथ ही, कैम्प आयोजित किए जाने से पहले क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन  कैम्प का लाभ ले सकें।

मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, एसडीएम को अपने अंतर्गत तहसीलों, विकासखंड एवं थानों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में मॉडर्न पटवारी चौकियों का निर्माण के साथ ही पटवारी-कानूनगो आदि को शीघ्र लैपटॉप उपलब्ध कराये जाएँ, ताकि विभागीय ऑनलाइन गतिविधियों की कार्यवाही शीघ्र से पूर्ण कर ली जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में आधुनिक रिकॉर्ड रूम भी तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। आधुनिकीकरण के लिए बजट को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो नए वित्तीय वर्ष में इसका प्रविधान कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के तहत रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों के अधियाचन शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय पदोन्नतियां भी समय पर कराये जाने पर जोड़ दिया। साथ ही उन्होंने पीएम किसान योजना के तहत किसानों का पंजीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने का भी लक्ष्य दिया।

यहाँ भी पढ़े: नंदा सुनंदा से सँवर रहा भविष्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment