पूर्णागिरि मेला 2026 श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंपावत प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
चम्पावत जिले के माँ पूर्णागिरि मेले में इन दिनों हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है । यात्रियों की सुविधाओं व मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया इसके साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर निर्देश दिए ।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि इस वर्ष 27 फरवरी से उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला चल रहा है। अभी तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं माता के दर्शन कर चुके हैं । प्रतिदिन 25 से 30 हजार यात्री मां के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। मेले में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि कोई कोताही न बरती जाये ।
घाटों पर विशेष निगरानी
उन्होंने बताया कि इसके अलावा शारदा नदी किनारे बने घाटों में नहाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जल पुलिस , एसडीआरएफ व गोताखोर तैनात किए गए है। एसपी चंपावत ने बताया अभी तक कई लोगों की जल पुलिस के द्वारा जान बचाई जा चुकी है तथा पुलिस के द्वारा मेले में बिछड़े कई लोगों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सकुशल सौपा जा चुका है। मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
एसपी चंपावत ने कहा चंपावत पुलिस की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा व सकुशल पूर्णागिरि धाम की यात्रा संपन्न कराना है ।
श्रद्धालुओं का क्या कहना है
मन्दिर में दर्शन पूजन को आये श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां आकर सुख शान्ति व उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है । जिस कारण वह बार बार आकर माता के चरणों मे शीश नवाने पहुँच रहे है ।
यहाँ भी पढ़े: केदारनाथ यात्रा से पहले हेली बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वालों पर कार्रवाई, कुल 265 प्लेटफॉर्म पर प्रहार
(For more updates on Uttarakhand religious events and travel news, stay tuned to MDANO News in Hindi)








