ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रेमनगर में दो छात्रगुटों के विवाद में एक छात्र की मौत, तीन आरोपी हिरासत में

On: March 24, 2026 10:35 AM
Follow Us:
प्रेमनगर छात्र हत्या मामला देहरादून
---Advertisement---

प्रेमनगर छात्र हत्या मामला सामने आया है

देहरादून के प्रेमनगर में दो छात्र गुटों के विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है।  परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के युवक एक निजी संस्थान में छात्र है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रेमनगर छात्र हत्या मामला में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गये आरोपी :-

1- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)

2-  मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2,  प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)

3-  शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार  निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)

यहाँ भी पढ़े: देहरादून जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, एजेंसी पर ही गैस सिलेंडर बांटने के मामले में  डीएम की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment