पीएम उत्तराखंड दौरा तैयारियां को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है
डाट काली से महिंद्रा ग्राउंड तक निरीक्षण
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।
एक्सप्रेसवे से मिलेगा फायदा
मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली – एनसीआर से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
(For more updates on PM visit and Uttarakhand political news, stay tuned to MDANO News in Hindi)









