प्लास्टिक मुक्त दून की दिशा में देहरादून नगर निगम ने एक बड़ी पहल
देहरादून नगर निगम ने ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की है। नगर निगम देहरादून द्वारा ट्रायल बेस पर ये मशीन शहर में 50 जगह पर लगाई जाएगी जिसमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और शहर के मुख्य चौराहे शामिल हैं। इस मशीन को लगाने का मकसद प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करना है साथ ही प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी सामान जैसे टेबल, चेयर, फ्लावर पॉट और घर की सजावटी शोपीस वस्तुये बनाई जाएंगी।

मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को नगर निगम धरातल पर उतार रहा है, जो कि स्वच्छ देहरादून के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इस ऑटोमेटेड मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल करेगा, जिससे नगर निगम देहरादून द्वारा रिसाइकल रॉ मैटेरियल को उनसे सीधे खरीदा जाएगा। नगर निगम देहरादून की इस अभिनव पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि आमजन को भी प्लास्टिक के सही निस्तारण के लिए प्रेरणा मिलेगी।
यहाँ भी पढ़े: देहरादून डीएम ने किया सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताएं उजागर








