ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

4 सप्ताह की इंटर्नशिप के लिए फ्रांस रवाना हुए पंतनगर यूनिवर्सिटी के 20 छात्र

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
पंतनगर यूनिवर्सिटी छात्र फ्रांस रवाना
---Advertisement---

पंतनगर यूनिवर्सिटी छात्र फ्रांस रवाना हुए हैं

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के 20 छात्र आधुनिक कृषि तकनीकों में चार सप्ताह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 8 मार्च को फ्रांस के लिए रवाना हो गए। यह कार्यक्रम फ्रांस के कृषि एवं खाद्य संप्रभुता मंत्रालय और पंतनगर विश्वविद्यालय के बीच हुए सहयोगात्मक समझौते के तहत आयोजित किया जा रहा है। एक माह के प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को खाद्य विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

फ्रांस जा रहे छात्रों ने बताया कि इस इंटर्नशिप के दौरान वे वहां की तकनीक और अनुभव सीखकर भारत में उसका उपयोग करेंगे और साथ ही भारतीय संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराएंगे।

वहीं, विश्वविद्यालय के 8 छात्र आगामी 21 मार्च को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग राज्य पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, जहां वे पशुपालन और पशु चिकित्सा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल करेंगे।

यहाँ भी पढ़े: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम में की खुदकुशी की कोशिश, ये रही वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment