ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा ऑपरेशन प्रहार, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में डीजीपी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

On: April 1, 2026 7:07 AM
Follow Us:
ऑपरेशन प्रहार देहरादून पुलिस
---Advertisement---

ऑपरेशन प्रहार देहरादून पुलिस

देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के मद्देनजर *पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून  प्रमेंद्र डोबाल और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह मौजूद रहे।

अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निर्देश

आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया, साथ ही क्षेत्र में  प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए

क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएं तथा बैरियर्स पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करें। *विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में क्षेत्राधिकारी पुलिसबल की मौजूदगी और सक्रियता बढ़ाएं

आईजी एसटीएफ एवं एसएसपी एसटीएफ* को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सत्यापन अभियान* के अंतर्गत पीजी एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन कराने और होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई* करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट कहा कि *राजधानी देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर  सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

यहाँ भी पढ़े: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, उप आबकारी निरीक्षक और कुठालगेट चौकी इंचार्ज सस्पेंड

(For more news related to Dehradun police action and law & order updates, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment