ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान

On: January 15, 2026 7:10 AM
Follow Us:
निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड
---Advertisement---

निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड में शीर्ष स्थान का महत्व

निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया है। नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड
नीति आयोग की रिपोर्ट में निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है।

यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो।

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, बल्कि वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है।

उत्तराखंड का यह शीर्ष स्थान राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों की ओर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं, उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास- मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment