ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

On: April 12, 2026 3:51 PM
Follow Us:
नशामुक्त उत्तराखंड रन फॉर अवेयरनेस रैली
---Advertisement---

नशामुक्त उत्तराखंड रन फॉर अवेयरनेस रैली के तहत हल्द्वानी में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट में आ जाते हैं और वहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है।

नशामुक्त उत्तराखंड रन फॉर अवेयरनेस रैली
नशामुक्त उत्तराखंड रन फॉर अवेयरनेस रैली का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का संचालन किया जा रहा है और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

युवाओं से अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून बनाने से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे।

औपचारिकता से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प से ही हम ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और ऊर्जावान युवा शक्ति के लिए जाना जाता है। यदि युवा शक्ति सही दिशा में बढ़े, तो वह पूरे भारतवर्ष के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यहाँ भी पढ़े: केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, यात्रा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

(For more updates on youth campaigns and Uttarakhand news, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में स्वच्छता अभियान

देहरादून में स्वच्छता सप्ताह के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री ने बल्लूपुर जंक्शन पर विशेष स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दिया ये संदेश

Kedarnath Heli Service Booking 2026 News In Hindi: 15 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें समय, किराया और IRCTC से टिकट बुक करने का पूरा तरीकाबाबा केदार के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Kedarnath Heli Service Booking 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें समय, किराया और IRCTC से टिकट बुक करने का पूरा तरीका

पीएम देहरादून कार्यक्रम तैयारी 2026

देहरादून में पीएम कार्यक्रम से पहले CM धामी का बड़ा एक्शन, ग्राउंड पर पहुंचकर जांचीं तैयारियां

केदारनाथ यात्रा सुरक्षा निर्देश 2026

केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, यात्रा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भीमताल में सीएम धामी की घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भीमताल को सौगात, की ये घोषणाएं

पीएम उत्तराखंड दौरा तैयारियां

पीएम दौरे की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Leave a Comment