ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नंदा सुनंदा से सँवर रहा भविष्य

On: January 31, 2026 3:22 PM
Follow Us:
नंदा सुनंदा योजना बालिका शिक्षा सहायता
---Advertisement---

नंदा सुनंदा योजना के माध्यम से देहरादून जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है । आज 26 बालिकाओं को लगभग 6 लाख की आर्थिक सहायता की राशि वितरित की गई.. अब तक इस परियोजना के तहत 120 बालिकाओं की शिक्षा के लिए  सहायता दी जा चुकी है…ताकि उनकी रुकी हुई पढ़ाई दोबारा शुरू हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें…

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट के तहत हर उस बालिका को मदद देने का प्रयास कर रहे हैं, जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं हैं ।

नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट में बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम है… जो पात्र बेटियों को चिन्हित उन्हें योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर हैं ।

वहीं नंदा सुनंदा योजना की राशि पाने पर पात्र बच्चों ने जिलाधिकारी की तारीफ की और कहा की उनको मिली इस राशि से वह अपनी पढ़ाई को सुचारू रख पाएंगे ।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के योगदान एवं सहायता से प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ को वृद्ध स्तर पर पंहुचाने में सफलता मिल रही है। उनकी ही प्ररेणा से असहाय जरूरतमंद, संकटग्रस्त परिवारों की देवी स्वरूप नंदा-सुनंदा बालिकाओं की शिक्षा को निर्बाध रखने में जिला प्रशासन की टीम धरातल पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि  प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा मानव मूल्य का प्रतिबिंम्ब है, जहां संकटग्रस्त परिवारों की बच्चियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर सशक्त बनाने का प्रयास है। सरकार ने हमे सक्षम बनाया है कि हम संकटग्रस्त परिवारों तक पंहुचकर उन जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा को पुनर्जीवित करने में योगदान दे पा रहे हैं। उन्होंने बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, आंगनबाड़ी एवं अन्य सम्बन्धित विभगों के सभी फिल्ड स्टॉप के कार्यों की सहराना कि जिनके कार्यों के कारण आज पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

नंदा सुनंदा योजना बालिका शिक्षा सहायता
नंदा सुनंदा योजना बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

बेटियों को सशक्त बनाने का नंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है। उन्होंने बेटियों की हौसला अबजाई करते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा, उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण बाधित हो रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है। उन्होंने बेटियों में लक्ष्य प्राप्त करने की ललक जगाई। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बेटियों की पढाई न छुड़वाएं, शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है दुनिया का कोई भी हथियार शिक्षा से बड़ा नही है। उन्होंने बालिकाओं से कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने को प्रेरित किया।

यहाँ भी पढ़े: पिथौरागढ़ के सरकारी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment