चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और ज़्यादातर लोग इसे खाने निकल पड़ते हैं। आप घर पर आसानी से हेल्दी चाट बनाकर खा सकते हैं। ज़्यादातर लोगों को तेल, मसाले और तली हुई चीज़ें खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन यह सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। आज हम आपको आसान साबूदाना हेल्दी चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
साबूदाना हेल्दी चाट बनाने के लिए आपको साबूदाना, उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू, सेंधा नमक, मूंगफली, जीरा पाउडर और अनार के दाने की आवश्यकता होगी।
साबूदाना हेल्दी चाट बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को एक छलनी में डालकर उसका पानी अच्छे से निकाल लें और आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अब एक बड़ा कटोरा लें और फिर उसमें साबूदाना, आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया और मूंगफली डालकर मिला लें और फिर उसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और फिर ऊपर से नींबू निचोड़ दें और अब आप इसके ऊपर अनार के दाने भी डाल सकते हैं। अब आपकी साबूदाना हेल्दी चाट तैयार है।
इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और बारिश के मौसम में इसे खाने का एक अलग ही मजा है। यह आपकी सेहत को काफी हद तक बेहतर बनाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे खूब पसंद करते हैं।













