मकर संक्रांति स्नान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्नान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मकर संक्रांति पर्व तैयारी
धर्मनगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं । आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस ब्रीफिंग के जरिए पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मेले को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है । संपूर्ण मेला क्षेत्र को कई जोन व सेक्टरों में बांटा गया है । लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत पर्व समाप्ति तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी पार्किंग स्थलों का भी चिन्हीकरण करके वहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है ।
वहीं जिलाधिकारी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं । मेले के बाद स्वच्छता प्रबंधन के लिए भी पहले से ही तैयारी कर ली गई है। ताकि मेले के बाद जमा होने वाले कचरे का निस्तारण किया जा सके ।

यातायात व्यवस्था पर नजर…
- यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
- चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा।
- चंडी चौक पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।
- सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
- टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा।
- यातायात अधिक होने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।
यहाँ भी पढ़े:उत्तराखंड: काशीपुर किसान आत्महत्या मामला- किसान परिवार को इंसान दिलाने के लिए सदन से सड़क तक उतरेगी कांग्रेस – आर्य









