ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भू-कानून संशोधन पर कैबिनेट की मंजूरी से भाजपा में खुशी: महेंद्र भट्ट

On: February 20, 2025 12:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट द्वारा भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने जनता से किया एक और वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने इसे राज्य के भू-संसाधनों और मूल स्वरूप के संरक्षण की दिशा में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

मीडिया से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सख्त भू-कानून निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य निर्माण से लेकर उसके चहुंमुखी विकास और प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए कटिबद्ध रही है।

भट्ट ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जनता की भावनाओं और प्रदेश की जरूरतों को समझते हुए भाजपा ने कठोर भू-कानून लाने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार में आते ही उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसके बाद अब कैबिनेट ने संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र के एक और अहम वायदे को पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment