ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने किया लैब ऑन व्हील्स का फ्लैगऑफ, छात्रों को ये सुविधाएं कराएगा मुहैया

On: January 29, 2026 12:27 PM
Follow Us:
लैब ऑन व्हील्स
---Advertisement---

लैब ऑन व्हील्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैगऑफ किया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  छात्र कौशल संवर्धन के लिए लैब ऑन व्हील्स का फ्लैग ऑफ किया। जानकारी के मुताबिक यह लैब ऑन व्हील्स छात्रों को ए.आई, कोडिंग, आई.ओ.टी और दूसरे इमर्जिंग टेक क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए हैण्ड्स ऑन सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड से सीखने में मदद करेगा।

लैब ऑन व्हील्स
सरकार का लक्ष्य लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ना है।

लैब ऑन व्हील्स छात्रों को लर्निंग बाई डूइंग के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य  संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको हैण्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा। लैब ऑन व्हील्स राज्य में छात्रों के लिए हैण्स ऑन प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। लैब ऑन व्हील्स में उपलब्ध हैण्ड्स ऑन एवं प्रैक्टिकल्स उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए फायदेमंद है।

यहाँ भी पढ़े: पुष्कर मंत्रिमंडल की बैठक में 8 प्रस्तावों पर मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment