ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरिद्वार: खनन ऑडियो वायरल होते ही एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
खनन ऑडियो वायरल
---Advertisement---

खनन ऑडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

हरिद्वार में अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, इसलिए पूरी चौकी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है।

उन्होंने साफ किया कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में कार ने दो साल के मासूम को रौंदा, मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment