ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kedarnath Yatra 2026 News: केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

On: March 27, 2026 6:18 PM
Follow Us:
केदारनाथ यात्रा 2026 तैयारियां निरीक्षण
---Advertisement---

केदारनाथ यात्रा 2026 तैयारियां को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है

Kedarnath Yatra 2026 News In Hindi: आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर स्वयं केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा

वहीं ऊखीमठ में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक आशा नौटियाल ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया।

प्रशासन ने मेडिकल, यातायात, पेयजल, सफाई और पंजीकरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

केदारनाथ यात्रा 2026 तैयारियां
केदारनाथ यात्रा 2026 तैयारियां को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है

यहाँ भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया न्योता

(For more news related to Kedarnath Yatra 2026 and Uttarakhand tourism updates, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment