ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केदारनाथ यात्रा से पहले हेली बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वालों पर कार्रवाई, कुल 265 प्लेटफॉर्म पर प्रहार

On: April 8, 2026 12:15 PM
Follow Us:
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग साइबर ठगी
---Advertisement---

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग साइबर ठगी को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले रुद्रप्रयाग पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा कसा है। हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सैकड़ों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मोबाइल नंबर और बैंक खातों पर कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के नेतृत्व में गठित “साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स” ने 111 संदिग्ध फेसबुक पेजों को चिन्हित किया, जिनमें से 106 पेज हटवा दिए गए हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भी रिपोर्ट किया गया है।

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 110 मोबाइल नंबर में से 55 नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं, जबकि शेष नंबरों को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने वित्तीय कार्रवाई करते हुए 6 बैंक खातों की जांच की, जिनमें से एक खाते को डेबिट फ्रीज कर दिया गया है और बाकी खातों पर कार्रवाई चल रही है। हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली 22 संदिग्ध वेबसाइट्स को भी चिन्हित कर डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई है। 

एसपी नीहारिका तोमर ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की एकमात्र अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ है।

ठगी होने पर क्या करें

अन्य किसी भी लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

वही उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग साइबर ठगी को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, देशभर के 440 खिलाड़ी हो रहे शामिल

(For more updates on Kedarnath Yatra and cyber safety news, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun MNREGA News In Hindi: देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण विकास की रीढ़ मानी जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना एक बार फिर विवादों के घेरे में है।

Dehradun MNREGA News: मनरेगा घोटाले की गूंज हाईकोर्ट तक, अदालत ने दिए जांच के आदेश

बागेश्वर सैनिक कल्याण बैठक कार्रवाई

सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर बिफरीं जिलाधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश

चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल 2026

चारधाम यात्रा को लेकर 10 अप्रैल को मॉकड्रिल,  आज टेबल टॉप एक्सरसाइज का हुआ आयोजन

पूर्णागिरि मेला 2026 श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था

मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा चाक-चौबंद

पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, देशभर के 440 खिलाड़ी हो रहे शामिल

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्घाटन

Delhi–Dehradun Economic Corridor News: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

Leave a Comment