ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नीम के पत्तों में छिपा सेहत का राज़, पाचन तंत्र को करता है मज़बूत

On: December 11, 2025 5:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नीम के पत्तों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। दरअसल, नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। आइए जानते हैं खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के कई फायदे।

मुँह के संक्रमण से बचाव: नीम के पत्तों में मौजूद जीवाणुरोधी गुण मुँह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से मुँह के छाले, मसूड़ों की सूजन और दाँतों की सड़न से बचाव होता है। यह दाँतों को मज़बूत बनाता है और साँसों की दुर्गंध को दूर करता है।

पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है: खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। नीम के पत्ते पेट की एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाते हैं। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है और पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

नीम के पत्ते रक्त शोधन और त्वचा के लिए लाभकारी: ये रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं, जिससे मुंहासे, फुंसी और दाग-धब्बे जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं। नियमित रूप से नीम चबाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा चिकनी और चमकदार बनती है।

नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। खाली पेट नीम चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है।

नीम के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाना मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकता है।

गौर हो कि  नीम के पत्ते बहुत ज़्यादा नहीं खाने चाहिए, वरना नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए दिन में सिर्फ़ 2-3 पत्ते ही चबाएँ। नीम की कड़वाहट से बचने के लिए, नए नीम के पत्ते ही खाएँ, ये कम कड़वे होते हैं। साथ ही, कुछ दिन पत्ते खाने के बाद, कुछ दिनों तक इन्हें खाना बंद कर देना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

हल्द्वानी कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री

सीएम ने हल्द्वानी में की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Leave a Comment