हरिद्वार सिडकुल सेप्टिक टैंक शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
हरिद्वार की गायत्री विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के भीतर बने सेप्टिक टैंक से शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक से शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की गई।
मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
शव की शिनाख्त और मौत के कारणों को लेकर जांच तेज, पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक ये कॉलोनी हरिद्वार विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थी जिससे यहां न तो सीसीटीवी हैं, न गार्ड और न ही एंट्री रिकॉर्ड । जिससे पुलिस को अहम सुराग मिल सकते थे। ऐसे ने जांच में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनाइजर की लापरवाही अब जांच में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। वहीं अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
यहाँ भी पढ़े: शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, अरुणाचल में हुए थे शहीद







