अमरूद हर मौसम का फल है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित होता है । अमरूद खाने से न सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 100 ग्राम अमरूद में फास्फोरस और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है।
रोजाना इतनी मात्रा में अमरूद खाने से 152 मिलीग्राम विटामिन बी, 7 ग्राम फाइबर, 33 ग्राम कैल्शियम और आयरन भी मिलता है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी कई स्वास्थ्य और सौंदर्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं अमरूद और इसके उपयोग के बारे में जो कई स्वास्थ्य और सौंदर्य समस्याओं को दूर रखता है।
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद : अमरूद मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है। अगर आप मधुमेह रोगी हैं, तो अमरूद को बिना छीले खाएं क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिक गुण टाइप-2 मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
वजन नियंत्रित रखता है : ज़्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में फलों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। अमरूद की बात करें तो इसमें फाइबर होता है, जो वजन को नियंत्रित रखता है। इतना ही नहीं, इस फल में अन्य फलों की तुलना में कम कैलोरी होती है।
कैंसर से बचाव : अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन और विटामिन सी कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इस फल का सेवन स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। अध्ययनों के अनुसार, अमरूद के पत्तों से निकाला गया अर्क कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव में मदद करता है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है : अमरूद में फाइबर होता है जो दस्त, अपच, गैस और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। अमरूद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण आंतों के कीटाणुओं से लड़ने और दस्त को रोकने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।
आँखों की रोशनी : ज़्यादा देर तक टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल के सामने रहने और पौष्टिक आहार की कमी के कारण कम उम्र में ही आँखें कमज़ोर होने लगती हैं। ऐसे में अमरूद फायदेमंद साबित होता है। इस फल में विटामिन सी होता है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
मुँह के छाले : अगर आप मुँह के छालों से परेशान हैं और हर उपाय आजमा चुके हैं, तो अब अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल करें। बस अमरूद के मुलायम पत्ते तोड़ें, उन्हें धोएँ और अच्छी तरह चबाएँ। आपको 1 से 2 दिन में छालों से राहत मिल जाएगी।










