ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भू-कानून का मसौदा सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस

On: February 20, 2025 1:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून: कांग्रेस ने राज्य सरकार से नए भू-कानून का मसौदा सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार को मसौदा सार्वजनिक कर जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित भू-कानून से हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को बाहर रखने को अनुचित बताया।

धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल उठाया कि धामी सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस कानून में एनडी तिवारी सरकार के भू-कानून से अलग क्या है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कैबिनेट ने भू-कानून के नाम पर जो मंजूरी दी है, उसे ऐसे प्रचारित किया जा रहा है मानो राज्य सरकार ने कोई क्रांतिकारी कदम उठा लिया हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment