ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिला कांग्रेस ने किया थाने में प्रदर्शन, गिरधारी लाल साहू पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

On: January 12, 2026 5:04 PM
Follow Us:
गिरधारी लाल साहू टिप्पणी
---Advertisement---

गिरधारी लाल साहू टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का थाने में प्रदर्शन

गिरधारी लाल साहू टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून के डालनवाला थाने में प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

उत्तराखंड की राजनीति आजकल सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल शाहू ने एक सभा के दौरान बिहार की महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद बिहार में इसका विरोध शुरू हो गया। बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को पत्र लिखा इसका विरोध जताया।

गिरधारी लाल साहू टिप्पणी
महिला संगठनों ने कहा कि गिरधारी लाल साहू टिप्पणी पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। MDANO NEWS

पुलिस लाइन भेजी गईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, बाद में दोबारा जताया विरोध

आज महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने देहरादून स्थित डालनवाला थाने में जाकर गिरिधर लाल शाहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। जहां उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया और जल्द से जल्द जीरो FIR दर्ज करने की बात कही। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने प्रार्थना पत्र को आगे बढ़ाने की बात कहकर महिला कांग्रेस को वहां से जाने को कह दिया। लेकिन महिला कांग्रेस अपनी बात पर अड़ी रही और थाने में बैठ कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को वहां से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ देर बाद महिला कांग्रेस ने दोबारा डालनवाला थाने में पहुंच कर अपना विरोध जताया और FIR दर्ज न होने पर हंगामा किया।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर युवकों की शादी की चर्चा करते हुए सुझाव दे रहे हैं कि बिहार की लड़कियों से कम कीमत (20-25 हजार) पर शादी की जा सकती है। इस टिप्पणी को बिहार की गरिमा और नारी शक्ति के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: मकर संक्रांति 2026: 14 जनवरी को मनेगा पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pushkar Singh Dhami Visit West Bengal News In Hindi: कोलकाता/देहरादून: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है।

Pushkar Singh Dhami News: पश्चिम बंगाल के रण में सीएम धामी: ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए तुष्टिकरण और घुसपैठ पर बोला करारा हमला

लोकभवन होली मिलन समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री

होली के रंग में सराबोर हुआ उत्तराखंड, लोकभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में राज्यपाल और सीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर होली में श्रद्धालु

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में अनूठी होली, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

Uttarakhand CNG Truck Accident News In Hindi: रुड़की, उत्तराखंड: धर्मनगरी के द्वार रुड़की में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया

Uttarakhand CNG Truck Accident रुड़की में CNG से भरे दो ट्रकों की भीषण टक्कर,गैस रिसाव से बना विस्फोट का खतरा

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

Leave a Comment