दुर्गापुर मेडिकल छात्रा रेप मामला पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस मामले में पुलिस ने गैंग रेप के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
West Bengal Gang Rape News In Hindi: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस दुर्गापुर मेडिकल छात्रा रेप मामला में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्गापुर मेडिकल छात्रा रेप मामला: 3 आरोपी गिरफ्तार
यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई जब ओडिशा के जालेश्वर की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी सहेली के साथ रात का खाना खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात दुर्गापुर के पास कॉलेज परिसर के बाहर हुई, जहाँ कुछ अज्ञात युवकों ने छात्रा का अपहरण कर उसे पास के जंगल में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
वहीं इस मामले में छात्रा के परिजनों ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
गौर हो कि इस घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है। भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष से इस गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया है। साथ ही इस मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ त्वरित और अनुकरणीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
यह मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष हुई एक अन्य भयानक घटना की याद दिलाता है, जिसके बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य में लगातार चिंताएं बनी हुई हैं। खैर इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी।
यहाँ भी पढ़े: Pakistan war News: तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प, 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए









