ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक संदेश लिखने का मामला, रिपोर्ट दर्ज

On: February 27, 2026 2:21 PM
Follow Us:
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे आपत्तिजनक संदेश मामला वायरल वीडियो
---Advertisement---

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे आपत्तिजनक संदेश मामला

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर लिखते नजर आ रहे है, ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। कार्यकर्ता देहरादून में हिंदू रक्षा दल के बताए जा रहे है।

वीडियो में तीन लोग दिखाई देते हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। युवक मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता नजर आता है, जबकि दोनों महिलाएं हाईवे के किनारे बने ढांचे और ब्लॉकों पर धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक संदेश लिखती दिखती हैं। यह घटना सहारनपुर सीमा के पास मोहंड क्षेत्र में बने एलिवेटेड रोड की बताई जा रही है।

करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सार्वजनिक रूप से ली है।

सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

  सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 8 मुन्नाभाई गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment