देहरादून युवक की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।
देहरादून के 19 वर्षीय खुड़बुड़ा निवासी प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक प्रणव के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की उचित जांच की गुहार लगाई है । और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देहरादून युवक की संदिग्ध मौत: पूरा मामला क्या है?
बता दें कि बीती 3 जनवरी को प्रणव रात्रि लगभग 8 बजे अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर शिमला बायपास गया था। काफी समय बीतने के बाद भी प्रणव घर नही लौटा जिसपर उसके परिजन चिंतित हो गए तभी देर रात्रि परिजनों को सूचना मिली कि प्रणव छत से गिर गया है और उसे नजदीक के इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुबह इसकी सूचना थाना पटेलनगर को दी और मृतक प्रणव की मित्र रिया कैंतुरा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने इस मामले पर लीपापोती की और उनकी रिपोर्ट तक दर्ज करने से मना कर दिया।
मृतक के परिजन इस मामले को लेकर आई जी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया । आई जी गढ़वाल ने इस मामले की जांच सीओ प्रेमनगर को सौंप दी है। इधर पुलिस मामले को महज एक दुर्घटना मान रही है और जांच की बात कहकर इसपर कुछ भी कहने से बच रही है वही परिजन उसकी मौत को हत्या बता रहे हैं।
यहाँ भी पढ़े: उत्तराखण्ड: सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में उच्चस्तरीय SIT का गठन








