देहरादून सड़क हादसा युवक की मौत
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार वाहनों का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। बीते दिन रविवार सुबह करीब 6:00 बजे भी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में जोगी वाला चौकी के मोहकमपुर IIP के पास रोज की तरह युवक अनोद नौटियाल अपने कुत्ते घूम रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बेकाबू बोलोरो पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी आज सामने आया है। सीसीटीवी में युवक अनोद नौटियाल मॉर्निंग वॉक करते समय अपने कुत्ते को घुमाते हुए दिख रहे हैं।अचानक कुत्ता उन्हें खींचकर बीच हाईवे पर ले आता है। इसी दौरान लेफ्ट साइड से आई पिकअप उन्हें कुचल देती है।
मृतक मूल रूप से कुथनौर गाँव, नौगांव विकासखंड उत्तरकाशी का रहने वाला था।
हादसे के बाद बोलेरो पिकअप के चालक ने खुद नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड सरकारी नौकरी भर्ती 2026: 15,000+ पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
(For more updates on Dehradun accidents and breaking news, stay tuned to MDANO News in Hindi)









