देहरादून सड़क हादसा
देहरादून के शिमला बाईपास चौक पर सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ डॉ० ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है ।
शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने के दौरान ये हादसा हुआ जहां महिला ट्रक संख्या UK07CB0196 की चपेट में आ गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला ट्रक के ठीक सामने से गुजर रही थी, तभी सिग्नल ग्रीन हो गया और ड्राइवर ने ट्रक बढ़ा दिया।
वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मृतक महिला की पहचान मुर्शिदुल निशा पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम शिमला बाईपास पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई।
मृतका के बेटे मो. अकील ने बताया कि मां सुबह अपनी बड़ी बेटी के घर चूना भट्टा गई थीं। वहां से वापस आते समय यह हादसा हुआ।
मृतका के पति और एक बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटा अकील फैब्रिकेशन का काम करता है। मां की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून के दूल्हा बाजार में युवती की हत्या मामले में एसएसपी का एक्शन, खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर








