ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देहरादून में लगा रोजगार मेला, केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

On: January 24, 2026 3:05 PM
Follow Us:
देहरादून रोजगार मेला
---Advertisement---

देहरादून रोजगार मेला 2026 के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैंप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैंप, देहरादून में रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देश के 45 केंद्रों पर एक साथ आयोजित इस रोजगार मेले के माध्यम से 61 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है। चयनित युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर उन्हें विभिन्न विभागों में तैनात किया जाएगा।

आज विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरे देश में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। चयन के बाद युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिका सौंपी जाएगी।

देहरादून रोजगार मेला
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। MDANO NEWS

देहरादून केंद्र के माध्यम से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स सहित अन्य केन्द्रीय संगठनों में कुल 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही डीएफएस, एफएसआई, एम्स ऋषिकेश और इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी युवाओं को अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से चयनित युवाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं ने कहा सरकारी नौकरी मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और सरकार का धन्यवाद किया। युवाओं ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से हमें एक बेहतर भविष्य की शुरुआत करने का अवसर मिला है।

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने लिया कैंचीधाम बाईपास का जायजा, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment