ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देहरादून राजपुर हत्याकांड: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरे के पैर में लगी गोली

On: April 5, 2026 8:44 AM
Follow Us:
देहरादून राजपुर हत्याकांड मुठभेड़
---Advertisement---

देहरादून राजपुर हत्याकांड मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

क्या हुआ था 30 मार्च को

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में वांछित चल रहे थे। इससे पहले पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना 30 मार्च को जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी।

पुलिस का बयान

वही एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया की “हत्याकांड में शामिल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों की लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई।

यहाँ भी पढ़े: राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दोनो पक्षों के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

(For more updates on Dehradun crime and police action, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment