ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्शन में दून पुलिस, देर रात बार और रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ छापे, सड़कों पर भी चला अभियान

On: March 31, 2026 9:31 AM
Follow Us:
देहरादून पुलिस छापेमारी अभियान
---Advertisement---

देहरादून पुलिस छापेमारी अभियान के तहत दून पुलिस ने देर रात शहर में सख्त कार्रवाई करते हुए बार और रेस्टोरेंट पर छापे मारे।

देहरादून में रोडरेज और मर्डर के बाद दून पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है । देर रात बार और रेस्टोरेंटों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

​ एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के एक्शन से नियम विरुद्ध खुलने वाले बार संचालकों में हड़कंप मच गया। निर्धारित समय के बाद खुले मिले बार और रेस्टोरेंट सील किए गए। इसके साथ ही उनपर भारी चालान की कार्रवाई की गई।

वहीं  एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और एसपी देहात ने आधी रात को सड़कों पर मोर्चा संभाला। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर चेकिंग की गई। तथा ये भी सुनिश्चित किया गया कि कोई वाहन चालक नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा।

​एसएसपी दून ने सख्त हिदायत दी है कि नियम तोड़े तो  लाइसेंस रद्द होगा। इसके साथ ही संस्थान बख्शे नहीं जाएंगे ।

गौरतलब है कि बीते रोज दो पक्षों में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई थी। हालांकि आरोपी पुलिस हिरासत में है लेकिन इस घटना के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए ये कार्रवाई अंजाम दी।

हाल ही में हुई रोडरेज और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट्स पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस का उद्देश्य है कि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

यहाँ भी पढ़े: राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दोनो पक्षों के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

(For more news related to Dehradun police action and crime updates, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment