ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण, संवासिनी आत्महत्या मामले के बाद दिए ये निर्देश

On: March 30, 2026 3:54 PM
Follow Us:
देहरादून नारी निकेतन आत्महत्या मामला
---Advertisement---

देहरादून नारी निकेतन आत्महत्या मामला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

 उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका, कर्मचारियों और शव बरामद करने वाली चौकीदार से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित निगरानी करने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मंत्री ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एसएसपी देहरादून से फोन पर बातचीत कर पुलिस जांच की प्रगति की जानकारी भी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यहाँ भी पढ़े: Dehradun News: देहरादून रोड रेज ने ली रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान, सैर पर निकले पूर्व सैन्य की मौत

(For more news related to Uttarakhand crime and social issues, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment