ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

देहरादून में स्वच्छता सप्ताह के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री ने बल्लूपुर जंक्शन पर विशेष स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दिया ये संदेश

On: April 13, 2026 9:36 AM
Follow Us:
देहरादून में स्वच्छता अभियान
---Advertisement---

देहरादून में स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर जंक्शन पर हिस्सा लिया।

आज स्वच्छता सप्ताह के समापन के मौके पर नगर निगम देहरादून द्वारा बल्लूपुर जंक्शन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान  चलाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान का नेतृत्व करते हुए खुद स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया।

 मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान  स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया और सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

“स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी”

 मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन मुमकिन नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, देहरादून के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि  ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

देहरादून में स्वच्छता अभियान से शहर में सकारात्मक संदेश गया।
देहरादून में स्वच्छता अभियान से शहर में सकारात्मक संदेश गया।

सफाई कर्मियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से संवाद भी किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान का वास्तविक नायक बताया। उन्होंने सफाई कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

जागरूकता का संदेश

बता दें कि यह विशेष स्वच्छता अभियान नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह के समापन समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान, जनजागरूकता गतिविधियां एवं नागरिक सहभागिता कार्यक्रम संचालित किए गए।

यहाँ भी पढ़े: Kedarnath Heli Service Booking 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें समय, किराया और IRCTC से टिकट बुक करने का पूरा तरीका

(उत्तराखंड की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें MDANO News के साथ। Stay tuned for latest updates)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment