ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब उत्तराखंड की इन कोर्ट में भी पहुंचा बम से उड़ाने की धमकी का मेल, पुलिस अलर्ट मोड पर

On: February 18, 2026 4:38 PM
Follow Us:
देहरादून जिला कोर्ट और रोशनाबाद कोर्ट में बम धमकी
---Advertisement---

देहरादून जिला कोर्ट और रोशनाबाद कोर्ट में बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

बम धमकी के बाद रोशनाबाद कोर्ट में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

उत्तराखंड में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। आज राजधानी देहरादून के जिला कोर्ट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मेल के जरिए बम से कोर्ट को उड़ने की धमकी दी गई है। जिससे चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल रहा। परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और सघन तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान कोर्ट परिसर और ज्यूडिशरी के अधिकारी और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया ।

वहीं कुछ ऐसा ही नजारा  हरिद्वार में भी देखने को मिला जहां रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई । ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान न्यायालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की गई, वहीं मेटल डिटेक्टर और तकनीकी उपकरणों से पूरे परिसर को खंगाला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस ने साफ किया है कि संवेदनशील स्थलों पर इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके और न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

यहाँ भी पढ़े: उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment