ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dehradun news: “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” जनमानस को  समर्पित, बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने को जिला प्रशासन की अभिनव पहल

On: March 25, 2026 6:48 AM
Follow Us:
देहरादून इंटेंसिव केयर सेंटर बालश्रम
---Advertisement---

देहरादून इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया गया है।

  देहरादून में जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” का राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधिवत लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया। साधुराम इन्टर कालेज राजा रोड देहरादून में लगभग 157.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह केंद्र राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर है, जिसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति और बालश्रम में शामिल बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

जिला प्रशासन के आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में रेस्क्यू किए गए बच्चों के समग्र विकास के लिए योग, संगीत, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक एवं व्यवहारिक सुधार (माइंड रिफॉर्म) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर एक गेम चैंजर संस्थान के रूप में उभर कर सामने आया है जहां जिला प्रशासन की टीम द्वारा अब तक 325 से अधिक बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से रेस्क्यू किया गया है। तथा आधुनिक इंटेसिव केंद्र के माध्यम से अब तक 200 से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जा चुका है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।

देहरादून इंटेंसिव केयर सेंटर
देहरादून इंटेंसिव केयर सेंटर बच्चों के लिए नई उम्मीद बना है।

भिक्षावृत्ति और बालश्रम उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अंतरविभागीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें होमगार्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग तथा विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं को शामिल किया गया है। यह टीम निरंतर तालमेल बनाकर रेस्क्यू अभियान को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है।

शहर में भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों की पहचान और त्वरित रेस्क्यू के लिए 3 विशेष रेस्क्यू वाहनों को तैनात किये गए हैं, जो नियमित पेट्रोलिंग कर अभियान को तेजी दे रहे हैं। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर 16 होमगार्ड कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि बच्चों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया जा सके।

जिलाधिकारी ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए शीघ्रता से इसकी नींव रखी और मुख्यमंत्री ने दिसम्बर 2024 में आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर का  शिलान्यास किया। जिला प्रशासन ने इस सेंटर का संचालन शुरू कराया। वर्तमान में यह केंद्र अपने सुसज्जित भवन एवं आधुनिक संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है, जहां बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा एवं पुनर्वास की सुविधाएं दी जा रही हैं।

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना बन रही मददगार, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी से भेजी राशि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment