Dehradun News: देहरादून गैस होम डिलीवरी व्यवस्था लागू होने के बाद गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हो गई है।
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला और आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, अगर उनकी पूछताछ है तो सौम्यता से समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर मुहैया व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें सभी इंतजाम सामान्य और संतोषजनक पाये गए। अधिकारियों ने एजेंसी परिसर और गोदाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसी प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसी एवं गोदाम परिसर में होमलिविरी गैस आपूर्ति, बुकिंग के लिए दिए गए वाट्सएप्प नम्बर, वेबसाईट, पोर्टल्स, एप्प सम्बन्धी उपभोक्ता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी सुलभ हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूद उपभोक्ताओं से भी संवाद किया। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा एजेंसी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या (क्राइसिस) के कारण जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक गैस डिलीवरी के संदेश मिले हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए और संबंधित सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।
इसके बाद उप जिलाधिकारी सदर ने आधुनिक गैस सर्विस और अरबिन्द गैस सर्विस बद्रीपुर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गैस की स्थिति सामान्य पाई गई। दोनो ऐजन्सियों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गैस की बुकिंग की जा रही है। गैस सिलेण्डरों की होमडिलिवरी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(For more news apart from Dehradun district administration’s OTP-based home delivery system has dispersed the crowd from agencies news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)











