ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, लिए गये ये फैसले

On: February 11, 2026 12:53 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक फैसले
---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी। इसमें श्रम विभाग से संबंधित पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 को वापस लिया गया। कोविड के समय यह प्रस्ताव आया था।

ये हुए निर्णय

1.श्रम विभाग द्वारा केंद्र को भेजा गया पेमेंट ऑफ़ बोनस एक्ट वापस लिया गया है। कोविड के समय किया गया था संशोधन लेकिन वापिस लिया गया हैं।

2.ईएसआई डॉक्टर की भर्ती के लिए लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली 2006 को संशोधित कर के पद भरे जाएंगे और प्रमोशन भी दिए जाएंगे। टोटल 94 पदो पर होगी नियुक्ति।

3.ग्रह विभाग के अंतर्गत 2022 में गठित एंटी नक्रोटेक्स टास्क फोर्स में आज हुआ पदों के सृजन की स्वीकृति, कैबिनेट ने एंटी नक्रोटेक्स टास्क फोर्स के लिए कैबिनेट में दी राज्यस्तर पर 22 पदों की स्वीकृति।

4.कारगार एक्ट में हब्युचल ऑफेंडर यानी जो बार बार अपराध करते हे उसकी परिभाषा को लेकर किया गया संशोधन, केंद्र की परिभाषा को किया गया एडॉप्ट।

5.वन विभाग में कार्यरत कुल 893 दैनिक श्रमिक में 314 को पहले से ही न्यूनतम वेतन मान दिया जा रहा था तो वहीं आज शेष 579 को भी न्यूनतम वेतन मान यानी 18 हजार देने की मंजूरी दी गई।

6.कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना जो की 2025-26 तक लागू है। केबिनेट में फैसला लिया गया कि प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना भी जारी रहेगी।

यहाँ भी पढ़े: खर्च में फिसड्डी विभागों पर देहरादून सीडीओ सख्त, तय समय में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment