ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चारधाम यात्रा को लेकर 10 अप्रैल को मॉकड्रिल,  आज टेबल टॉप एक्सरसाइज का हुआ आयोजन

On: April 8, 2026 2:33 PM
Follow Us:
चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल 2026
---Advertisement---

चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल 2026 को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में बुधवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई।

बैठक में यात्रा मार्गों पर संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा 10 अप्रैल को प्रस्तावित व्यापक मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संसाधनों एवं जोखिमों का सटीक आकलन अत्यंत आवश्यक है।

GIS मैपिंग और रिस्क एनालिसिस

एनडीएमए एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञों ने कहा कि यात्रा मार्गों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करते हुए उपलब्ध संसाधनों की जीआईएस मैपिंग की जानी चाहिए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के अंतर्गत इंसीडेंट कमांडर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न शाखाओं के क्रियान्वयन, नियोजन एवं संसाधन व जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

ड्रोन और हेली सेवाओं पर जोर

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान सभी सेक्टर कमांडरों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्टेकहोल्डर्स की सूची तैयार करने, उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कंटीजेंसी प्लान बनाने तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण इंसीडेंट एक्शन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन सर्वेक्षण एवं हेली सेवाओं के लिए पूर्व अनुमति एवं समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया।

सड़कों और सुरक्षा पर फोकस

सड़कों की सुचारु व्यवस्था के लिए एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग तथा बीआरओ को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, आईएएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी एवं जनपद स्तर पर गठित क्यूआरटी को अपने संसाधनों सहित सक्रिय रहने को कहा गया है।

चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल 2026
चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल 2026 से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

क्यों जरूरी है यह तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण यहां जोखिम अधिक रहता है। विशेषकर मानसून के दौरान अतिवृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन एवं प्रतिकूल मौसम जैसी घटनाएं जान-माल के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसे में सेक्टर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय अनिवार्य है।

लक्ष्य क्या है

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराते हुए जनहानि को शून्य करना प्राथमिक लक्ष्य है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए भोजन, संचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर पैनिक की स्थिति से बाहर निकालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस क्रम में 10 अप्रैल को चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी बड़े इवेंट से पहले मॉक ड्रिल के निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसी कड़ी में एनडीएमए की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, उससे पहले आज टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। खासतौर पर आपदा जैसी चुनौती से कैसे निपटा जाए, उसको लेकर विस्तृत बातचीत हुई है। सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि चार धाम यात्रा सुगम, सरल और सुरक्षित हो इसको लेकर यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, ताकि आपदा के समय उन परिस्थितियों के साथ  सरलता से निपटा जा सके।

यहाँ भी पढ़े: मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा चाक-चौबंद

(For more updates on Chardham Yatra and Uttarakhand safety news, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun MNREGA News In Hindi: देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण विकास की रीढ़ मानी जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना एक बार फिर विवादों के घेरे में है।

Dehradun MNREGA News: मनरेगा घोटाले की गूंज हाईकोर्ट तक, अदालत ने दिए जांच के आदेश

बागेश्वर सैनिक कल्याण बैठक कार्रवाई

सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर बिफरीं जिलाधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश

पूर्णागिरि मेला 2026 श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था

मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा चाक-चौबंद

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग साइबर ठगी

केदारनाथ यात्रा से पहले हेली बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वालों पर कार्रवाई, कुल 265 प्लेटफॉर्म पर प्रहार

पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, देशभर के 440 खिलाड़ी हो रहे शामिल

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्घाटन

Delhi–Dehradun Economic Corridor News: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

Leave a Comment