चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर बुकिंग 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू का डा ) ने इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को शटल सेवा चलाने की अनुमति प्रदान की है। ये सेवाएं विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।
यूकाडा ने यात्रियों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट या दलाल से सावधान रहें। साथ ही यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
चारधाम यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में हेली सेवाएं उनकी यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
(For more updates on Chardham Yatra 2026 and helicopter booking news, stay tuned to MDANO News in Hindi)









